scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में तुंगभद्रा नदी में चार लोग डूबे

आंध्र प्रदेश में तुंगभद्रा नदी में चार लोग डूबे

Text Size:

कुरनूल, 27 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कोसिगी में शुक्रवार को तुंगभद्रा नदी में दो महिलाओं सहित चार लोग डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

येम्मिगनूर के उपमंडल पुलिस अधिकारी एन बरघावी ने बताया कि चारों एक शादी में शामिल होने आए थे और नदी में चले गये, जहां वे डूब गए।

बरघावी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। वे नदी में गये थे और सेल्फी लेते समय वे डूब गये।’’

पुलिस के अनुसार, दोपहर लगभग दो बजे हुई इस घटना के समय लगभग 10 लोग मौजूद थे।

बरघावी ने कहा कि हालांकि लोगों के लिए नदी को देखने के लिए सीढ़ियां और एक ऊंचा स्थान मौजूद था, फिर भी वे नदी में उतर गये।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments