scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशदिल्ली ने सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में शीर्ष स्थान बरकरार रखा

दिल्ली ने सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में शीर्ष स्थान बरकरार रखा

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी।

उनके मुताबिक, इससे यह पता चलता है कि दिल्ली पुलिस तकनीक का इस्तेमाल करने और डेटा प्रबंधन में सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि बल ने इससे पहले अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक लगातार तीन महीनों तक पूर्ण अंक प्राप्त किए थे और जनवरी और फरवरी 2026 में भी प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने मजबूत प्रदर्शन को जारी रखा।

प्रगति डैशबोर्ड, डेटा की गुणवत्ता, समयबद्धता, थानों की कनेक्टिविटी और नागरिक सेवाओं के वितरण जैसे मापदंडों पर राज्यों का आकलन करता है। इसकी गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो निगरानी करता है।

भाषा नोमान नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments