scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशपंजाब के फगवाड़ा में एलपीजी संकट के विरोध में लोगों ने यातायात बाधित किया

पंजाब के फगवाड़ा में एलपीजी संकट के विरोध में लोगों ने यातायात बाधित किया

Text Size:

फगवाड़ा, 27 मार्च (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर शुक्रवार को भगवान वाल्मीकि चौक के पास गुस्साए लोगों ने रसोई गैस की कथित कमी का हवाला देते हुए लगभग 15 मिनट तक वाहनों का आवागमन रोक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस नाकाबंदी से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।

फगवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भारत भूषण और यातायात पुलिस के हस्तक्षेप के बाद व्यवधान को दूर किया गया।

सरकार और एलपीजी सिलेंडर की कथित तौर पर कालाबाजारी करने वाले कुछ बेईमान तत्वों के खिलाफ नारे लगाते हुए, कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे पिछले कई हफ्तों से एलपीजी सिलेंडर के बिना काम चला रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से पास की एक गैस एजेंसी का जिक्र किया और दावा किया कि उन्हें या तो सुबह जल्दी या देर रात को ऑनलाइन गैस बुक करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने शिकायत की कि प्रभावशाली लोग महज एक फोन कॉल से एलपीजी सिलेंडर प्राप्त कर लेते हैं, जबकि कम भाग्यशाली लोगों को सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

संबंधित गैस एजेंसी के शटर बंद थे और उसके मालिक से कोई बयान नहीं मिल सका।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments