scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशराजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी

Text Size:

जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान में कई जगह पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताहांत भी राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है।

इसने कहा कि शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सिरोही में रहा।

आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा जिससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है। इसके असर से 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी चलने व बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments