scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने बवाना हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने बवाना हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो लोगों को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ये जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ रोहिणी सेक्टर-28 में हुई और दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी है।

बवाना के हरेवली गांव में रवि भारद्वाज नाम के व्यक्ति की 19 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसके पिता समेत तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे। आरोप है कि यह हमला गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा था।

हत्याकांड के कथित मुख्य शूटर 20 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया था।

मूल रूप से दिल्ली के नांगल ठाकरान का रहने वाला आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का प्रमुख गुर्गा बताया जाता है।

भाषा नोमान सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments