चेन्नई, 26 मार्च (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय जाकर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार वी. पोनराज के विरुद्ध महिलाओं के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी करने के आरोप में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
विजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर राजनीतिक आलोचना की आड़ में महिलाओं का अपमान करने वाले ‘‘भाड़े के जुआरियों’’ को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
पोनराज भी एक राजनीतिक समीक्षक हैं।
विजय ने लिखा, ‘‘द्रमुक समर्थक होने का ढोंग करने वाले एक भाड़े के व्यक्ति ने मेरी माताओं, छोटी-बड़ी बहनों की आलोचना की है। महिलाएं इस धरती की गौरव हैं और प्रशंसा के योग्य हैं – तथा उसने मनमाने तरीके से घटिया और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है।’’
उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘नारीत्व का समग्र रूप से अपमान’’ करने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में द्रमुक की निश्चित हार का कारण बनेंगे।
भाषा
यासिर संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.