कोलकाता, 26 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दूसरी पूरक सूची के 27-28 मार्च तक प्रकाशित होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लंबित सूची से अब तक लगभग 36 लाख मतदाता प्रविष्टियों का निपटारा किया जा चुका है। यह दूसरी पूरक सूची जारी करने का आधार बनी हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार या शनिवार शाम तक दूसरी पूरक सूची जारी की जा सकती है।’’ उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह प्रक्रिया विभिन्न बूथों से प्राप्त शेष प्रविष्टियों के समाधान पर निर्भर करती है।
अधिकारी ने कहा कि पहली पूरक सूची के प्रकाशन के दौरान सामने आए मुद्दे अब भी बने हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अदालतों द्वारा ई-हस्ताक्षरित सूचियां अपलोड कर दी गई हैं। कुछ मामलों में तकनीकी समस्याएं या गड़बड़ियां हो सकती हैं। कई बूथ से डेटा अब भी प्राप्त नहीं हुआ है।’’
भाषा यासिर संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.