scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकर्नाटक उपचुनाव: बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण में 34 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

कर्नाटक उपचुनाव: बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण में 34 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

Text Size:

बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बागलकोट में 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से जांच के बाद 14 वैध पाए गए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार थी और इस दिन तक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए तथा नौ अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए यहां नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

दावणगेरे दक्षिण में 45 नामांकन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से जांच के बाद 36 को स्वीकार किया गया और अब 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा और एच. वाई. मेती के निधन के बाद इन सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

कांग्रेस ने दावणगेरे दक्षिण से समर्थ शमनूर को मैदान में उतारा है, जो राज्य के खान एवं भूविज्ञान मंत्री एस. एस. मल्लिकार्जुन के पुत्र और शिवशंकरप्पा के पोते हैं। भाजपा ने श्रीनिवास टी दासकारियप्पा को उम्मीदवार बनाया है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments