scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कुछ विदेशी एयरलाइन को अतिरिक्त स्लॉट दिए

दिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कुछ विदेशी एयरलाइन को अतिरिक्त स्लॉट दिए

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानों में व्यवधान के बीच कुछ विदेशी एयरलाइन कंपनियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लॉट आवंटित किए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ विदेशी एयरलाइन को अतिरिक्त स्लॉट दिए गए हैं। ये स्लॉट अप्रैल और मई के लिए आवंटित किए गए हैं, जिनमें केएलएम और एयर कनाडा जैसी एयरलाइन कंपनियों को यातायात की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह सुविधा दी गई है।

इस बारे में विशेष विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाया है।

भाषा अजय योगेश

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments