scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशनिर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, सिर में सरिया घुसा, हुई उसकी मौत

निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, सिर में सरिया घुसा, हुई उसकी मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 26 मार्च (भाषा) जेवर थानाक्षेत्र के जेवर कस्बे में एक निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर ऊपर से नीचे गिर गया और उसके सिर में सरिया घुस गया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अशरफ एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में उपरी मंजिल पर काम कर रहा था, उसी बीच असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया।

सिंह के अनुसार नीचे गिरने पर सरिया अशरफ के सिर में घुस गया तथा उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments