scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशराजस्थान के जैसलमेर में एक बेकाबू वाहन ने तीन बहनों को टक्कर मारी, एक की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में एक बेकाबू वाहन ने तीन बहनों को टक्कर मारी, एक की मौत

Text Size:

जैसलमेर, 26 मार्च (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन बहनों को टक्कर मार दी जिसमें एक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस हादसे में घायल दो युवतियों एवं वाहन चालक का इलाज चल रहा है।

उसने बताया कि यहां कोतवाली थानाक्षेत्र के गफूर भट्टा में बृहस्पतिवार दोपहर चालक तोगाराम वाहन लेकर शहर की ओर आ रहा था, तभी तेज रफ्तार के चलते एक ‘स्पीड ब्रेकर’ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उसने पैदल जा रही तीन बहनों को टक्कर मार दी।

कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक ओमाराम ने बताया कि इस हादसे में रवीना सपेरा (18) की मौत हुई है जबकि उसकी घायल बहनों–कल्पना और ममता सपेरा का इलाज चल रहा है।

उपनिरीक्षक के अनुसार वाहन चालक तोगाराम खत्री (65) भी अस्पताल में भर्ती है।

उन्होंने बताया कि कालबेलिया समुदाय की ये युवतियां नृत्यांगना (डांसर) हैं एवं जान गंवाने वाली युवती भी नृत्यांगना थी।

भाषा स. पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments