scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: पुणे के कारोबारी ने ‘बाबा’ खरात के खिलाफ छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

महाराष्ट्र: पुणे के कारोबारी ने ‘बाबा’ खरात के खिलाफ छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

Text Size:

नासिक, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यापारी ने स्वघोषित बाबा अशोक खरात पर विदेश में लॉजिस्टिक्स व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के बहाने छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए खरात के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने खरात की म्यामां, ग्रीनलैंड और अमेरिका की यात्राओं का खर्च उठाया तथा उसकी मांग पर उसे मर्सिडीज कार उपहार में दी, साथ ही उसके फार्महाउस के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये भी दिए।

खरात ने शिकायतकर्ता से कहा था कि विदेशी व्यवसाय की सफलता के लिए उसे (खरात को) आवश्यक ‘अवतारपूजा’ करनी होगी, जिसमें लगने वाली ‘ऊर्जा’ को प्राप्त करने के लिए उसे तीन देशों की यात्रा करनी होगी।

खरात ने शिकायतकर्ता के समक्ष उसे पांच साल में 21 देशों की यात्रा कराने की मांग भी रखी थी।

पुणे के हडपसर निवासी 51 वर्षीय राजेंद्र जसौद की शिकायत के आधार पर बुधवार को नासिक के सरकारवाड़ा थाने में खरात के खिलाफ धोखाधड़ी और महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय एवं अघोरी प्रथाओं और काला जादू की रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार, खरात के खिलाफ यह आठवां मामला है।

जसौद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका खरात से संपर्क 2018 में हुआ था।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments