scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशएलपीजी मतलब 'लापता गैस': अखिलेश यादव

एलपीजी मतलब ‘लापता गैस’: अखिलेश यादव

Text Size:

लखनऊ, 25 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया।

उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं।

यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है।

यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, ”एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा।”

सपा प्रमुख ने व्यंगात्मक लहजे में कहा,” सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है। कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं।”

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों ने ऊर्जा बचत के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन हमारे देश में ऐसे प्रयास होते नहीं दिख रहे।

भाषा जफर शोभना जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments