scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशनिज़ामाबाद में आवारा कुत्तों की मौत: मामला दर्ज

निज़ामाबाद में आवारा कुत्तों की मौत: मामला दर्ज

Text Size:

हैदराबाद, 26 मार्च (भाषा) निजामाबाद शहर में आवारा कुत्तों की कथित हत्या के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपनी शिकायत में पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से निजामाबाद नगर निगम की सीमा के भीतर आवारा कुत्तों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें मारा जा रहा है।

शिकायतकर्ता स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एनजीओ) में क्रूरता निवारण प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार डाला और उनके शवों को ले जाने के लिए एक वाहन का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि निजामाबाद नगर निगम की सीमा में पिछले सात महीनों में लगभग 1,000 कुत्तों को मार डाला गया।

शिकायत के आधार पर, अज्ञात व्यक्तियों और वाहन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया कि तीन से चार कुत्तों को मारकर एक वाहन में ले जाया गया और वाहन के मालिक की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कुत्तों के शव नहीं मिले हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments