scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस में आग लगने से आठ लोगों की मौत: पुलिस

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस में आग लगने से आठ लोगों की मौत: पुलिस

Text Size:

रायवरम (आंध्र प्रदेश), 26 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी।

पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी एकत्र करने के प्रयास कर रहे हैं।

मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘करीब आठ लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने कहा कि बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं तथा सत्यापन पूरा होने के बाद परिजन को सूचित किया जाएगा।

नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हुए हैं।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments