scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल ने सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में एक पैसा प्रति यूनिट की कटौती की

हिमाचल ने सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में एक पैसा प्रति यूनिट की कटौती की

Text Size:

शिमला, 25 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में बिजली उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए बिजली शुल्क में एक पैसा प्रति यूनिट की कमी करेगी। नई दरें एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगी।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के लिए शुल्क आदेश बुधवार को यहां हिमाचल प्रदेश बिजली नियामक आयोग (एचपीईआरसी) द्वारा जारी किया गया।

आयोग ने पिछली अवधियों के लिए समायोजन करने के बाद, 2026-27 के लिए एचपीएसईबीएल की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का अनुमान 8,636.16 करोड़ रुपये लगाया है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 8,403.25 करोड़ रुपये था।

समायोजन के बाद एचपीएसईबीएल के लिए आपूर्ति की औसत लागत का अनुमान आयोग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.75 रुपये प्रति यूनिट लगाया गया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के लिए यह 6.76 रुपये प्रति यूनिट था।

इसी के अनुरूप आयोग ने उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए वर्तमान में प्रचलित बिजली दरों में एक पैसा प्रति यूनिट की दर से कमी की है। 60 यूनिट तक की खपत वाले ‘लाइफलाइन’ उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 4.71 रुपये प्रति यूनिट होगा, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1-125 यूनिट के स्लैब में 5.44 रुपये प्रति यूनिट और 125 यूनिट से अधिक होने पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट होगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments