scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशजैसलमेर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

जैसलमेर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

Text Size:

जयपुर, 25 मार्च (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में बुधवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा पोकरण-जैसलमेर सड़क मार्ग पर चाचा गांव के पास हुआ जब सवारियों से भरे वाहन के चालक ने सामने आई गाय को बचाने की कोशिश करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में गोपाल सिंह व गोवर्धन सिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार वाहन में सवार लोग रामदेवरा से वापस अपने गांव थईयात (जैसलमेर) लौट रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा स. पृथ्वी जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments