scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतराजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की यूनिट पहले दिन के कारोबार में सात प्रतिशत मजबूत

राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की यूनिट पहले दिन के कारोबार में सात प्रतिशत मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित राजमार्ग इन्फ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट की यूनिट मंगलवार को अपनी पहले कारोबारी सत्र में करीब सात प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुई।

बीएसई में यूनिट की शुरुआत 108 रुपये पर हुई, जो इसके निर्गम मूल्य 100 रुपये से आठ प्रतिशत ज़्यादा है। बाद में यह 106.83 रुपये पर बंद हुई, जिसमें 6.83 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

एनएसई में, 107 रुपये पर कारोबार शुरू होने के बाद यूनिट 106.88 रुपये पर बंद हुई, जो 6.88 प्रतिशत ज़्यादा है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,409.80 करोड़ रुपये रहा।

राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 13 मार्च को 13.74 गुना अभिदान प्राप्त हुआ था। 6,000 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का मूल्य दायरा 99-100 रुपये प्रति यूनिट था।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments