scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशरजनीकांत ने आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्रशंसा की

रजनीकांत ने आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्रशंसा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी को देखनी चाहिए।

गत 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की अगली कड़ी है, जिसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

रजनीकांत ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘क्या फिल्म है… धुरंधर2 ? आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के ‘बाप’ हैं… रणवीर और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जयहिंद।’’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अभिनेता आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी दुबारा अपनी भूमिकाओं में दिखे हैं।

फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।

यह ‘अंडरवर्ल्ड’ में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments