scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशदिल्ली के बवाना में लकड़ी के गोदाम में आग लगी

दिल्ली के बवाना में लकड़ी के गोदाम में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली के बवाना इलाके में लकड़ी के गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर डीएफएस को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित गोदाम में दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के दौरान एक दमकल कर्मी को हल्की चोट आईं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शुरुआत में पानी के तीन टैंकर, दो ‘वॉटर बाउजर’ और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया था लेकिन परिसर के अंदर रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने के बाद अन्य वाहनों को भेजा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के दौरान दमकल अधिकारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट आई और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद में छुट्टी दे दी गई। टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।’’

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments