scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर थानाक्षेत्र के संभलहेड़ा गांव में सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान शानू मलिक के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने शानू मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कार्य) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

बंसल ने कहा कि यह कदम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद उठाया गया है जिसमें राष्ट्रविरोधी सामग्री पाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार शानू का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments