scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशयोगी आदित्यनाथ ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Text Size:

लखनऊ, 23 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’

लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे।

उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।

भाषा आनन्द गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments