scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमविदेशनेपाल : नदी में तैरते समय दो भारतीय किशोर बहे

नेपाल : नदी में तैरते समय दो भारतीय किशोर बहे

Text Size:

काठमांडू, 22 मार्च (भाषा) नेपाल के पाल्पा जिले में रविवार को एक नदी में तैरते समय दो भारतीय किशोर कथित तौर पर बह गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी अखबार गोरखापत्र ने पल्पा जिला पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी कि उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के रहने वाले 17 वर्षीय फरान अंसारी और अमन अंसारी तिनाऊ नदी में तैरते समय बह गए।

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि दोनों किशोर भारत से आए सात लोगों के एक समूह का हिस्सा थे, जो तानसेन नगरपालिका के तिनाऊ नदी तट पर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों नदी के बहाव में बह गए।

चौधरी के मुताबिक तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन रविवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नदी नेपाल और भारत के तैराकों के बीच प्रसिद्ध है और कई लोग यहां मनोरंजन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि इस नदी में इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments