scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशमुंबई के गोरेगांव में एक आवासीय इमारत में आग लगी

मुंबई के गोरेगांव में एक आवासीय इमारत में आग लगी

Text Size:

मुंबई, 22 मार्च (भाषा) मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में रविवार को आग लग गई और इस दौरान एक महिला को बचा लिया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय के निकट कृष्णा वाटिका मार्ग पर गोकुलधाम कॉलोनी स्थित लक्ष्य चंडी बिल्डिंग में शाम लगभग सात बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि आग आवासीय टॉवर की छठी मंजिल तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि मुंबई दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं और आग बुझाने का अभियान जारी है।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक महिला को बचाया और उसे निजी वाहन से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए पुलिस, बिजली प्रदाता कंपनी के कर्मचारी, 108 एम्बुलेंस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के स्थानीय वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments