scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलपीएसएल को एक और झटका, कुरेन के विकल्प के तौर पर राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे शनाका

पीएसएल को एक और झटका, कुरेन के विकल्प के तौर पर राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे शनाका

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दासुन शनाका ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया ।

इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के लिये इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार तोड़ा था ।

टीम के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ पीएसएल के साथ औपचारिकतायें पूरी होने के बाद दासुन आईपीएल करार पर हस्ताक्षर करेंगे । यह औपचारिकता मात्र है । वह गुवाहाटी में टीम से जुड़ेंगे ।’’

रॉयल्स को गुवाहाटी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है ।

शनाका की कप्तानी में सह मेजबान श्रीलंका टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण से बाहर हो गई थी ।

आईपीएल की दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में शनाका को किसी ने खरीदा नहीं था । पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स टीम से जुड़े थे ।

रॉयल्स के मुख्य कोच श्रीलंका के पूर्व धुरंधर कुमार संगकारा हैं जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ सहायक कोच हैं । राठौड़ टी20 विश्व कप में श्रीलंका के बल्लेबाजी सलाहकार कोच थे ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments