scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Text Size:

बेंगलुरु, 22 मार्च (भाषा) शहर के बाहरी इलाके में 21 मार्च की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, काशी की आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकलीं तीन महिलाओं की उस समय मौत हो गई जब हवाई अड्डे की ओर जा रहे उनके टेम्पो ट्रैवलर को देवनहल्ली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इसने बताया कि तुमकुरु जिले के टिपटूर से काशी जाने के लिए 12 लोग हवाई अड्डे जा रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षतिग्रस्त टेम्पो के चालक सहित सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना में, मेदाहल्ली के पास पंचर की वजह से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक छोटे मालवाहक वाहन के भिड़ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना में मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments