scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशदिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान

दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने रविवार को दिन के दौरान आसमान सामान्य रूप से साफ रहने और शाम तथा रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

भाषा अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments