scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशलखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

लखनऊ, 21 मार्च (भाषा) लखनऊ के मडियांव थाना अंतर्गत अपनी 17 वर्षीय रिश्तेदार से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यहां जारी एक बयान में पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी बहन (पीड़िता) के साथ अपने मामा के यहां रहते थे जहां पर उसके मौसा भी उनके साथ रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च, 2026 की शाम करीब 08.30 बजे शिकायतकर्ता का मौसा कुलदीप मौर्या, उसकी नाबालिग बहन को अपने साथ लेकर मोटर साइकिल से बंगाली डॉक्टर के पास पीली कॉलोनी जाने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन वह बंगाली डॉक्टर के यहां ना जाकर उसकी नाबालिग बहन को पीपापुल के पास ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता के विरोध करने पर उसके मौसा ने उसे गोमती नदी में धक्का दे दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी कुलदीप मौर्या को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कैरियर चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया।

भाषा राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments