scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Text Size:

शिमला, 21 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

अपना चौथा बजट पेश कर रहे सुक्खू ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से वार्षिक बजट प्रभावित हुआ है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य के हितों का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया।

सुक्खू ने कहा, ‘‘विपक्षी भाजपा इस कठिन समय में राज्य के साथ खड़ी नहीं हुई और इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा।’’

भाजपा सदस्यों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए इस भाषा पर आपत्ति जताई और सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी की।

नारेबाजी जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी जिसके बाद भाजपा सदस्य सदन से बाहर चले गए लेकिन कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर बैठे रहे।

कुछ मिनट बाद भाजपा सदस्य लौटे और नारेबाजी जारी रखी, जबकि मुख्यमंत्री बजट भाषण देते रहे।

सुक्खू ने कहा कि दुनिया भर में जारी संघर्षों का असर अब राज्य पर भी पड़ने लगा है तथा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments