scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअमृतसर में प्रबंधक की आत्महत्या के बाद पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर ने इस्तीफा दिया

अमृतसर में प्रबंधक की आत्महत्या के बाद पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर ने इस्तीफा दिया

Text Size:

चंडीगढ़, 21 मार्च (भाषा) पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमृतसर में भंडारण निगम के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर से इस्तीफा देने को कहा गया था।

मान ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा यह कहते सुनाई दिए कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उन्होंने वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था।

इससे पहले, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की।

मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया था कि दम तोड़ने से पहले रंधावा ने भुल्लर का नाम लिया था।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments