भुवनेश्वर, 20 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अनुबंध आधार पर कार्यरत कनिष्ठ शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘2023-24 में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किये गये कनिष्ठ शिक्षकों को नियमित कर दिया गया है। इस कदम से अनुबंध के आधार पर कार्यरत 13,000 से अधिक कनिष्ठ शिक्षकों को लाभ होगा।’’
इस निर्णय के अनुसार, शिक्षकों को उनकी सेवा में शामिल होने की तिथि से नियमित कर्मचारी माना जाएगा। हालांकि, उन्हें 31 दिसंबर, 2025 तक सांकेतिक लाभ प्राप्त होंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियमित कर्मचारियों को मिलने वाला पूरा वेतन और अन्य सभी लाभ एक जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगे।
भाषा
राजकुमार अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
