scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलराहुल केपी के दो गोल से ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट को हराया

राहुल केपी के दो गोल से ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट को हराया

Text Size:

गुवाहाटी, 20 मार्च (भाषा) राहुल केपी के दो गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

ओडिशा एफसी की तरफ से राहुल केपी ने छठे और 65वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा शुभम भट्टाचार्य (24वें) और बेकी ओरम (68वें मिनट में आत्मघाती गोल) ने उसकी बड़ी जीत सुनिश्चित की।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से एकमात्र गोल मैकर्टन निक्सन ने दसवें मिनट में किया।

राहुल ने ओडिशा एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाई, जिसके बाद निक्सन ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के लिए बराबरी का गोल किया, लेकिन शुभम भट्टाचार्य ने हाफ टाइम से पहले फिर से अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के राइट बैक मुथु मयक्कन्नन को पहले हाफ में ही रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद राहुल ने दूसरे हाफ में अपना दूसरा गोल दागा, जिसके बाद ओरम ने आत्मघाती गोल कर दिया।

ओडिशा एफसी ने इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसके अब पांच अंक हो गए है और वह नौवें स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है। राहुल को उनके दो गोल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments