scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशरायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने शिवसागर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने शिवसागर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

Text Size:

गुवाहाटी, 20 मार्च (भाषा) रायजोर दल के अध्यक्ष और विधायक अखिल गोगोई ने शुक्रवार को पूर्वी असम जिले के शिवसागर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।

बृहस्पतिवार देर रात सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने के बाद रायजोर दल विपक्षी गठजोड़ में शामिल हो गया और अब कांग्रेस सहित छह दलों के गठबंधन का हिस्सा है।

गोगोई ने नामांकन पत्र जमा करने से पहले समर्थकों के जुलूस का नेतृत्व करते हुए शहर के ऐतिहासिक शिवडोल मंदिर में पूजा अर्चना की।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘नयी सड़कों और बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर विरासत संरक्षण तक, मैंने पिछले पांच वर्षों में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है। मैं एक बार फिर उनकी सेवा जारी रखने के लिए उनका समर्थन चाहता हूं।’’

गोगोई ने दावा किया कि अधिकांश विपक्षी दलों के एकजुट होने से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।

रायजोर दल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवारों के रूप में अपने प्रत्याशी उतारेगा, जबकि कुछ अन्य सीटों पर “मैत्रीपूर्ण मुकाबला” होगा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments