scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी

भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 20 मार्च (भाषा) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय महिला टीम इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेलेगी।

सीएसए ने कहा कि टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में खेला जाएगा। वनडे मैच नौ से 15 दिसंबर तक पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन में खेले जाएंगे।

सीएसए ने बयान में कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (आईडब्ल्यूसी) की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भारत का सामना करेगी। श्रृंखला का पहला मैच पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल और न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा।’’

बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय टीम के इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाने वाला एक टेस्ट मैच भी शामिल होगा। दोनों देशों के बीच यह चौथा टेस्ट मैच होगा।’’

सीएसए ने इसके साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया 18 मार्च से 11 अप्रैल, 2027 तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इतने ही वनडे मैच और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18 से 23 मार्च तक किम्बरली, बेनोनी और कुगोम्पो सिटी में जबकि वनडे मैच 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को गकेबरहा, पार्ल और डरबन में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया इस दौरे के आखिर में आठ से 11 अप्रैल तक जेबी मार्क्स ओवल में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments