scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइकोफाई ने खुदरा हरित वित्त बाजार को गति देने के लिए 380 करोड़ रुपये जुटाए

इकोफाई ने खुदरा हरित वित्त बाजार को गति देने के लिए 380 करोड़ रुपये जुटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इकोफाई ने देश में अपने हरित वित्त कारोबार के विस्तार के लिए 380.5 करोड़ रुपये का वित्तपोषण जुटाया है।

इकोफाई ने बयान में कहा कि इस निवेश दौर में दुनिया की दो प्रमुख विकास वित्त संस्थानों ने नए निवेशक के रूप में भाग लिया। ये ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) और फिनफंड डिजिटल एक्सेस इम्पैक्ट फंड-1 हैं।

कंपनी ने कहा कि यह निवेश इकोफाई के कारोबारी मॉडल में दुनिया भर के निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

इकोफाई ने यह भी कहा कि इस निवेश दौर में मौजूदा निवेशक एवरसोर्स कैपिटल ने भी अपना भरोसा बनाए रखा।

एवरसोर्स कैपिटल टिकाऊ बुनियादी ढांचा क्षेत्र की एक प्रमुख निवेशक कंपनी है।

कंपनी के अनुसार, इस नई पूंजी से उसे छतों पर लगने वाली सौर प्रणाली (रूफटॉप सोलर), इलेक्ट्रिक वाहन और छोटे एवं मझोले कारोबारों को वित्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में विस्तार करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि इस पूंजी निवेश के बाद उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर करीब 50 प्रतिशत हो जाएगा।

इकोफाई की सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजश्री नांबियार ने कहा, ‘‘…यह पूंजी हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने, पहुंच बढ़ाने और संतुलित जोखिम के साथ अच्छा लाभ देते हुए मजबूत हरित ऋण कारोबार खड़ा करने में मदद करेगी।’’

भाषा रमण योगेश

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments