scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशश्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने चैत्र नवरात्र पर भव्य गंगा आरती शुरू की

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने चैत्र नवरात्र पर भव्य गंगा आरती शुरू की

Text Size:

(फोटो के साथ)

वाराणसी (उप्र), 19 मार्च (भाषा) चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने वाराणसी के ललिता घाट में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस दिव्य क्षण की प्रतीक्षा सम्पूर्ण विश्वेश्वर भक्तों को लंबे समय से थी। गंगा आरती में उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र सिंह, विधायक अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही।

ललिता घाट पर आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने भक्तिभाव और ‘‘जय मां गंगा’’ के जयघोष के साथ सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गंगा तट पर उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत श्रद्धा एवं आस्था के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

प्रथम दिवस पर ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा मां गंगा की आरती में अपना विशेष योगदान प्रदान किया। इस आयोजन ने भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा यह आयोजन जनमानस की आस्था को सुदृढ़ करने तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं नवीन पुनीत कार्यों के नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments