scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमखेलभुवनेश्वर में 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

भुवनेश्वर में 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) भारत को बृहस्पतिवार को पोलैंड में हुई विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक में प्रतिष्ठित विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के अधिकार सौंपे गए जिसका आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा।

यह फैसला पोलैंड के तोरून में 2025 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय संस्था की बैठक में लिया गया।

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने पोलैंड से पीटीआई को बताया, ‘‘भारत को साल 2028 के लिए विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। ’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस साल की शुरुआत में विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।

जनवरी में विश्व एथलेटिक्स की दो सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में बनी अत्याधुनिक इंडोर सुविधा का दौरा किया था।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments