scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशबंगाल के राज्यपाल ने शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की

बंगाल के राज्यपाल ने शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की

Text Size:

कोलकाता, 19 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में नव नियुक्त मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। एक विश्वसनीय सूत्र से यह जानकारी प्राप्त हुई।

लगभग 30 मिनट तक चली इस बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (कानून और व्यवस्था) अजय मुकुंद रानाडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद भी उपस्थित थे।

सूत्र ने बताया कि इसे ‘महज एक शिष्टाचार भेंट’ कहा गया, और यह भी बताया कि बैठक दोपहर के आसपास शुरू हुई और 30 मिनट में समाप्त हो गई।

पश्चिम बंगाल चुनावों की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद, निर्वाचन आयोग ने राज्य में कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, और मतगणना चार मई को निर्धारित है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments