scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशझारखंड के पलामू में सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत

झारखंड के पलामू में सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत

Text Size:

मेदिनीनगर, 18 मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की तो भीड़ ने कथित तौर पर कर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह घटना मनातू थाना क्षेत्र के पद्मा गांव के अमवाटोली के पास उस समय हुई जब वह स्कूल से पैदल घर लौट रहा था।

थाना प्रभारी अशोक टोप्पो ने बताया कि घायल बालक को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण शव को वापस लाए और मनातू-पाटन-तरहसी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

इसी दौरान भीड़ ने कथित तौर पर सहायक उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, संतोष सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश जारी है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments