गुरुग्राम, 18 मार्च (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को एक राष्ट्रव्यापी साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने फरवरी और मार्च के बीच धोखाधड़ी के जरिए 40 करोड़ रुपये की ठगी की।
इसने बताया कि आरोपी निवेश धोखाधड़ी, ऋण धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी, और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में कथित तौर पर शामिल थे।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चार लाख रुपये की नकदी, 11 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने उपकरणों की समीक्षा की और पूरे भारत में 3,571 से अधिक शिकायतें, 96 पंजीकृत मामले और लगभग 40 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पता लगाया।
एसीपी (साइबर) प्रियांशु दीवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
