scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशयूजीसी विनियम के खिलाफ जयपुर में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन

यूजीसी विनियम के खिलाफ जयपुर में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन

Text Size:

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) श्री राजपूत करणी सेना ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 के खिलाफ बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की।

संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि संगठन 22 मार्च को पूरे देश में सांसदों को घेराव करेगा, उन्हें काले झंडे दिखाएगा और इन विनियम के वापस लेने की मांग करेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

देश के कई हिस्सों और शैक्षिक संस्थानों में इस विनियम के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

उच्चतम न्यायालय ने 29 जनवरी को विनियम पर रोक लगा दी थी, जिसमें विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव को रोकने का प्रावधान है।

अदालत ने कहा था कि यह विनियम ‘प्रारंभिक रूप से अस्पष्ट’ है, इसके ‘बहुत व्यापक परिणाम’ हो सकते हैं।

अदालत ने कहा था कि यह समाज को बांटने का कारण बन सकता है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments