scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशजयपुर पुलिस आयुक्तालय ने ओला कैब ऐप को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा

जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने ओला कैब ऐप को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा

Text Size:

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओला कैब ऐप में एसओएस बटन को सीधे अभय कमांड सेंटर से जोड़ दिया दिया है, जिसके तहत किसी भी आपात स्थिति में कैब ऐप में दिखने वाला एसओएस बटन दबाते ही पुलिस को तत्काल सूचना मिलेगी और फिर नजदीकी थाने की टीम या गश्त कर रहे पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मदद करेंगे।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस पहल के तहत पहले चरण में प्रदेश के करीब एक लाख वाहनों को कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। इनमें से लगभग 40 हजार वाहन जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में जयपुर के अलावा सीकर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और जोधपुर भी शामिल हैं, जिससे सफर के दौरान असुरक्षित महसूस करने वाले यात्रियों को तुरंत राहत मिल सकेगी।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments