scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशझारखंड उच्च न्यायालय ने रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी

झारखंड उच्च न्यायालय ने रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी

Text Size:

रांची, 18 मार्च (भाषा) झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी। रजरप्पा एक प्रमुख शक्तिपीठ है।

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए रामगढ़ के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

दामोदर और भैरवी नदियों के संगम पर स्थित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अपने पूर्व आदेशों का पालन न करने को लेकर अदालत ने मंगलवार को राज्य के पर्यटन सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त को तलब किया था।

अदालत को सूचित किया गया कि रामगढ़ जिला प्रशासन ने उसके कुछ निर्देशों का पालन किया है और आठ कक्षों का निर्माण भी हो चुका है।

उपायुक्त ने अदालत को बताया कि मंदिर परिसर के अंदर और आसपास स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं।

याचिकाकर्ता संजीव कुमार ने मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए सितंबर 2023 में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए कुछ निर्देशों को लागू करने का अनुरोध करते हुए अवमानना ​​याचिका दायर की थी।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments