scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशबदरीनाथ मास्टर प्लान का पहला चरण पूरा

बदरीनाथ मास्टर प्लान का पहला चरण पूरा

Text Size:

गोपेश्वर, 18 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और दूसरे चरण का कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु के धाम बदरीनाथपुरी में 440 करोड़ रुपये की लागत से पिछले पांच साल से बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य जारी है जिसका पहला चरण पूरा हो गया है।

मास्टर प्लान का कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की परियोजना प्रबंधन यूनिट (पीएमयू) के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि धाम में यातायात, तीर्थयात्रियों की पैदल आवाजाही, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुव्यवस्थित करने, नदी तटों की सुरक्षा, सीवर निस्तारण के साथ ही धाम की सुरक्षा और पार्किंग सहित सभी कार्य का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिससे बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप आकार लेने लगा है।

मनराल ने कहा कि मास्टर प्लान के पहले चरण में वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी बिल्डिंग, शेषनेत्र झील, बद्रीश झील, आईएसबीटी भवन, पर्यटक प्रबंधन केंद्र भवन एवं एराइवल प्लाजा का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि हॉस्पिटल एक्सटेंशन बिल्डिंग का कार्य अंतिम दौर में है।

भाषा सं दीप्ति सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments