तिरुवनंतपुरम, 18 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव बिनय विश्वम ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची में मतदाताओं को गलत तरीके से शामिल करके सूची में जानबूझकर हेरफेर करने का प्रयास कर रही है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे अपने पत्र में विश्वम ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘अपने लिए अनुकूल माने जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे’’ से ऐसा कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि इस तरह की प्रथाएं सच हैं तो वे एकाधिक या अनुचित नामांकन को प्रतिबंधित करने वाले लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 का स्पष्ट उल्लंघन हैं।’’
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित अधिकारियों को इस तरह की ‘गलत प्रथाओं’ को रोकने के लिए ‘कठोर और स्पष्ट निर्देश’ जारी करने का अनुरोध किया।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
