scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशदिल्ली के किराड़ी में सिगरेट के पैकेट को लेकर कंपनी प्रतिनिधि से मारपीट, चार लोग गिरफ्तार

दिल्ली के किराड़ी में सिगरेट के पैकेट को लेकर कंपनी प्रतिनिधि से मारपीट, चार लोग गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली के किराड़ी इलाके में सिगरेट के पैकेट को लेकर हुए विवाद के बाद एक ‘रिटेल चेन स्टोर’ के कर्मचारियों ने 22 वर्षीय कंपनी प्रतिनिधि से कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों भरत तिवारी, कुलदीप उर्फ ​​आदित्य, सूरज और रहमान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी ‘रिटेल चेन स्टोर’ के कर्मचारी हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लव कुश स्टोर में कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी ब्वॉय)के तौर पर काम करता है। उसने आरोप लगाया कि यह घटना सिगरेट के एक पैकेट को लेकर हुए विवाद के कारण हुई, जिसे उसके साथी ने बिना बिल बनवाए ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात को अमन विहार स्थित एक दुकान में घटी।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मिलने के बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि घायल कुश को इलाज के लिए संजय गांधी स्मारक अस्पताल ले जाया गया था। उसने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है।

भाषा तान्या धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments