scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशमंगलुरु में पिलिकुला चिड़ियाघर में मादा भेड़िये ने सात शावकों को जन्म दिया

मंगलुरु में पिलिकुला चिड़ियाघर में मादा भेड़िये ने सात शावकों को जन्म दिया

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 18 मार्च (भाषा) मंगलुरु स्थित पिलिकुला चिड़ियाघर में एक मादा भेड़िये ने सात शावकों को जन्म दिया है। इस चिड़ियाघर में संरक्षित भेड़िये के शावकों के जन्म का यह पहला सफल मामला है।

अधिकारियों ने कहा कि ‘गीता’ नाम की मादा भेड़िया ने चार नर और तीन मादा शावकों को जन्म दिया है। भेड़ियों को इस चिड़ियाघर में पिछले तीन वर्षों से रखा गया है। इस घटनाक्रम से चिड़ियाघर में रखे गए भेड़ियों के बीच प्रजनन और संरक्षण के प्रयासों को बल मिला है।

अधिकारियों के मुताबिक, मादा भेड़िया और उसके सभी सात शावक स्वस्थ हैं और पशु चिकित्सकों एवं पशुपालकों द्वारा उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। ये शावक चुस्त हैं और दर्शकों को उन्हें देखने की अनुमति दी गई है।

पिलिकुला चिड़ियाघर के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, संजू और गीता पिलिकुला चिड़ियाघर में भारतीय धूसर भेड़िये का जोड़ा हैं।

भारत में भेड़ियों की दो प्रजातियां हैं – भारतीय धूसर भेड़िया और हिमालयी या तिब्बती भेड़िया। भेड़िये, भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची एक के तहत लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध हैं।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments