scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशपंजाब में दो हथगोले बरामद होने के बाद दो लोग गिरफ्तार

पंजाब में दो हथगोले बरामद होने के बाद दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले को विफल करने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि बठिंडा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो हथगोले बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदकोट के निवासी बुत सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और मोगा निवासी हरमंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में की गई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथगोले अवैध आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा हैं और इनका संबंध सीमा पार स्थित तत्वों से है। ये राज्य में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा भंग करने के उद्देश्य से लाए गए थे।

उन्होंने बताया कि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

बठिंडा के काउंटर इंटेलिजेंस के सहायक निरीक्षक जनरल अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि टीम को जानकारी मिली थी कि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो लोग हथगोले लेकर आए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोगा-फरीदकोट रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथगोले बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा कि फाजिल्का स्थित राज्य विशेष संचालन प्रकोष्ठ (एसएसओसी) थाना में विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments