scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपैसालो डिजिटल के प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के एनसीडी को ‘एए’ रेटिंग

पैसालो डिजिटल के प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के एनसीडी को ‘एए’ रेटिंग

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पैसालो डिजिटल लि. ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) को ब्रिकवर्क रेटिंग्स से ‘एए/स्टेबल’ रेटिंग प्राप्त हुई है।

पैसालो डिजिटल ने बयान में कहा कि रेटिंग एजेंसी ने कंपनी के प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के एनसीडी निर्गम के लिए ‘‘बीडब्ल्यूआर एए/स्टेबल’’ की दीर्घकालिक रेटिंग प्रदान की है। यह इंफोमेरिक्स एनालिटिक्स एंड रिसर्च प्राइवेट लि. द्वारा दी गई कंपनी की मौजूदा रेटिंग का पूरक है।

कंपनी ने कहा कि यह दोहरी रेटिंग कंपनी की पारदर्शिता, मजबूत संचालन मानकों और उसके निर्गम में व्यापक निवेशक भागीदारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को बताती है।

इस बारे में पैसालो डिजिटल के उप प्रबंध निदेशक शांतनु अग्रवाल ने कहा, ‘‘दोहरी क्रेडिट रेटिंग प्राप्त करने से पैसालो के लिए उपलब्ध ऋण साधनों और निवेशकों के दायरे में काफी विस्तार हुआ है। हम एक मजबूत और टिकाऊ ऋण मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो पूरे देश में परंपरागत वित्त की पहुंच से वंचित उद्यमियों के लिए वित्तीय पहुंच का विस्तार करे।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments