scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलपंकज आडवाणी और सौरव कोठारी ने स्नूकर क्लासिक में जीत से शुरुआत की

पंकज आडवाणी और सौरव कोठारी ने स्नूकर क्लासिक में जीत से शुरुआत की

Text Size:

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) मौजूदा चैंपियन पंकज आडवाणी और भारत के छठे नंबर के खिलाड़ी सौरव कोठारी ने बुधवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक टूर्नामेंट में अपने राउंड 32 मैच जीत लिए।

आडवाणी ने रॉबिन डिसूजा को 4-0 (58-55, 73-7, 92-33, 64-52) से हराया।

कोठारी ने पुणे के सूरज राठी को 4-0 (93-28, 70-0, 123-7, 72-37) से हराकर राउंड 16 में जगह बनाई।

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी आदित्य मेहता ने मुंबई के मानव पांचाल के खिलाफ एक फ्रेम गंवाने के बाद 4-1 (94-6, 79-37, 37-69, 72-7, 119-20) से जीत हासिल की।

मुंबई के हसन बादामी ने रेलवे के सिद्धार्थ पारिख पर 4-0 (92-13, 72-21, 79-70, 59-31) की शानदार जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश के बीसी कार्तिक ने उलटफेर करते हुए लक्ष्मण रावत पर 4-2 (54-36, 69-50, 63-37, 20-93, 23-74, 57-38) से जीत हासिल की।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments